- Hindi News
- National
- Balachour News On March 23 On Martyrdom Day Citu Will Hold Rallies Across Punjab Raghunath
शहीदी दिवस पर 23 मार्च को सीटू करेगी पंजाब भर में रैलियां : रघुनाथ
पंजाब सीटू के महासचिव कामरेड रघुनाथ सिंह तथा प्रधान महां सिंह रौड़ी ने बताया कि सीटू की 16वीं राष्ट्रीय कांफ्रेंस के आह्वान पर पंजाब व चंडीगढ़ में 23 मार्च को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर पंजाब के सभी जिलों तथा औद्योगिक क्षेत्रों में जोरदार रैलियां की जाएंगी। इन रैलियों में मोदी सरकार द्वारा भारत के संविधान की मूल भावना के उल्ट पास किए गए नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी तथा एनपीआर के खिलाफ राष्ट्र व्यापारी संघर्ष तेज करने और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिज्ञा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आरएसएस के रिमोट कंट्रोल के साथ चलती है। इस सरकार ने धारा 370 तथा 35-ए खत्म करके धर्म निरपेक्ष तथा फैड्रल ढांचे को लहूलुहान किया है। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को सीटू द्वारा खटकड़कलां तथा हुसैनीवाला सहित अन्य स्थानों पर संविधान की रक्षा के लिए प्रतिज्ञा ली जाएगी और भाजपा के सम्प्रदायिकता के एजेंडे को बेनकाब किया जाएगा।