- Hindi News
- National
- Nawanshahr News Panj Tahlien Got Amrut Communication Done To Sangat In Gurudwara Sahib
पंज टाहलियां गुरुद्वारा साहिब में संगत को करवाया अमृत संचार
बहराम | गांव चक्क रामू स्थित गुरपलाह पंज टाहलियां गुरुद्वारा साहिब में होला महल्ला को समर्पित करवाए गए धार्मिक कार्यक्रम में संगत को अमृत संचार करवाया गया। कार्यक्रम में श्री अकाल तख्त साहिब से पहुंचे पांच प्यारों ने 14 श्रद्धालुओं को अमृत संचार करवाया। प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने पांच प्यारों को सिरोपे देकर सम्मानित किया। पांच प्यारों ने समूह संगत को होला महल्ला पर्व की बधाई देते हुए गुरुओं के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।
अमृत संचार करने वाले श्रद्धालुओं के साथ पांच प्यारे और अन्य।