पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेंशनरों ने की डीए व मेडिकल भत्ता 2 हजार करने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन तहसील बंगा ने की मासिक बैठक

पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन तहसील बंगा की मासिक बैठक स्थानीय मसंदा पट्टी स्थित विरासत घर में राम मित्र कोहली की अध्यक्षता में की गई। बैठक में एसोसिएशन के सदस्य भीम सेन के निधन पर शोक जताते दो मिनट का मौन धारण रख उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। राम मित्र कोहली ने कहा कि प्रदेश सरकार एसोसिएशन की चिरकालीन मांगों को पूरा करके उन्हें राहत दी जाए। उन्होंने बताया कि पेंशनरों का शेष रहता डीए जल्द दिया जाए, जनवरी 2004 से भर्ती किए मुलाजिमों को पेंशन बहाल की जाए, अंतरिम रिलीफ 20 प्रतिशत दी जाए, मेडिकल भत्ता 2 हजार रुपए प्रति माह किया जाए, पे-कमीशन जल्द लागू किया जाए, कैशलेश सेहत बीमा योजना संशोधन करके लागू की जाए। पेंशनरों ने पटियाला में बेरोजगार अध्यापकों पर लाठीचार्ज की निंदा भी की। बैठक में अशोक कुमार शर्मा, राम र|, सीतल सिंह, ज्ञान चंद, सोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...