पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banga News People Were Informed About The Policies Of Aap By Conducting Membership Campaign On Mukandpur Road

मुकंदपुर रोड पर मेंबरशिप अभियान चलाकर लोगों को ‘आप’ की नीतियों की जानकारी दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी विस क्षेत्र बंगा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्थानीय मुकंदपुर रोड पर पार्टी के मेंबरशिप अभियान की शुरूआत की। पार्टी नेता शिव कौड़ा तथा रणवीर राणा ने कहा कि इस अभियान के तहत लोगों ने काफी उत्साह दिखाते हुए पार्टी की मेंबरशिप ली। उन्होंने कहा कि लोग फोन के जरिए मिस कॉल देकर पार्टी से जुड़ सकते हैं। इस दौरान लोगों को पार्टी की लोक हितैषी नीतियों की जानकारी दी गई। कौड़ा ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने एक बार फिर पार्टी को सशक्त जीत दिलाकर सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा है और 2022 के चुनावों में पार्टी पंजाब में भ्रष्टाचार, महंगाई, बिजली, पानी आदि के मुद्दे पर चुनाव लड़ते हुए सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सत्ता में आने पर उक्त मुद्दों का जड़ से हल किया जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहते हुए मेहनत के साथ पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना होगा। इस मौके पर मनोहर लाल गाबा, बलवीर करनाणा, जगजीत कुमारी, विकास शारदा, अरुण कुमार, सतनाम, रमेश सिंह, अशोक बंगा, बलवीर, संतोष गौतम, प्रदीप कुमार, जगतार सिंह मौजूद रहे।

बंगा के मुकंदपुर रोड पर लगाए आप के सदस्यता अभियान के दौरान मौजूद पार्टी कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...