पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News Police Tortured Teachers To Remind The Government Promises Run

सरकार को वादे याद दिलाने शिक्षकों पर पुलिस ने किया अत्याचार : दौड़का

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गर्वनमेंट टीचर्स यूनियन द्वारा पटियाला में रविवार को टेट पास बेरोजगार अध्यापकों पर रोष प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर उनको गंभीर घायल करने की कड़ी निंदा की है। पंजाब के महासचिव कुलदीप सिंह दौड़का व जिला सचिव बिक्रमजीत सिंह ने संयुक्त बयान में बताया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने घर घर नौकरी देने के किए चुनावी वायदे को याद करवाने और पंजाब के सरकारी स्कूलों में हजारों खाली पोस्टें भरने की मांग को लेकर टीचर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेरोजगार अध्यापकों पर पंजाब पुलिस ने जबरदस्त अत्याचार करते हुए उन पर लाठीचार्ज किया। उन्होंने लाठीचार्ज करने वाले पुलिस आधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। दौड़का ने कहा कि पंजाब सरकार स्कूलों में हजारों पोस्टों के खाली होने के बावजूद टेट पास बेरोजगार अध्यापकों को नौकरियां नही दे रही। पंजाब के बजट में सार्वजनिक शिक्षा के लिए प्रदेश की जीडीपी का सिर्फ 2 प्रतिशत हिस्सा रख कर सरकारी स्कूलों में मिलने वाली शिक्षा को समाप्त करने की ओर बढ़ रही है। वहीं कैप्टन सरकार चुनावी वायदे भी पूरे नहीं कर रही। सरकार महिलाओं को सम्मान देने की बजाए उन पर लाठीचार्ज कर महिलाओं को अपमान कर रही है। मौके पर पंजाब सुर्बाडिनेट सर्विसिस फेडरेशन के जिला प्रधान करनैल सिंह राहों, जिला सचिव हुस्न लाल, पब्लिक हेल्थ के जिला प्रधान सुरिंद्र पाल, जंगलात वर्कर्स यूनियन के प्रधान कश्मीर सिंह और मिड-डे मील वर्करज यूनियन की जिला प्रधान रिंपी रानी हाजिर रहे।

खबरें और भी हैं...