- Hindi News
- National
- Nawanshahr News Police Will Keep An Eye On The Perpetrators Of Holi In View Of Holi
होली के मद्देनजर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस रखेगी नजर
होली पर पुलिस की ओर से स्पेशल चेकिंग व नाकेबंदी की जाएगी। पुलिस द्वारा हुड़दंग करने वालों को रोकने के लिए विशेष नजर रखी जाएगी। शहर के मुख्य मार्ग पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती के अलावा पीसीआर टीमों की ओर से शहर में गश्त तेज की जाएगी। होली पर नौजवान मोटरसाइकिलों पर खेलते समय हुड़दंग मचाते हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से इन्हें रोकने के लिए ध्यान रखा जा रहा है। डीएसपी हरनील कुमार ने कहा कि पुलिस की ओर से स्पेशल चेकिंग की जाएगी तथा अगर कोई भी व्यक्ति हुड़दंग करता पाया गया, तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। नवांशहर में 10 पीसीआर टीमें हैं। पुलिस बुलेट के पटाखे चलाने वालों व ट्रैफिक जाम करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी।