- Hindi News
- National
- Rahon News Psu In Support Of The Strike Of Guest Faculty Assistant Professors
गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसरों के धरने के समर्थन में उतरी पीएसयू
नवांशहर|कस्बा पोजेवाल के सरकारी कालेज में मांगों को लेकर धरने पर बैठे गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसरों के संघर्ष का पंजाब स्टूडेंट यूनियन (पीएसयू) ने समर्थन किया है। शनिवार को कॉलेज में लगाए धरने में पीएसयू सदस्यों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि फेकल्टी प्रोफेसरों की मांगों को जल्द पूरा करके उन्हें राहत दी जाए। पीएसयू के प्रदेश सचिव बलजीत धर्मकोट, कॉलेज कमेटी पीएसयू के प्रधान जगदेव जनागल ने कहा कि पंजाब के सरकारी कॉलेजों में पिछले लंबे समय से काम करते 1011 के करीब गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसरों की नौकरी को बिना शर्त सुरक्षित करना पंजाब सरकार का पहला फर्ज है। यदि किसी भी प्रोफेसर की नौकरी को आंच भी आई तो पंजाब के नौजवान हर तरह का संघर्ष करने के लिए तैयार बैठे हैं। गेस्ट फेकल्टी यूनियन के सदस्यों ने कहा कि वे सरकारी कॉलेजों में नाममात्र तनख्वाह पर सेवा निभा रहे हैं। जब कोई इनती कम तनख्वाहों पर सरकारी कालेजों की ओर मुंह भी नहीं करते थे। उन्हें उस समय कॉलेजों में नौकरी पर रखने के समय पंजाब सरकार ने नियमानुसार रखा गया था तथा जब उन्हें लाभ देने का समय आया तो सरकार के अधिकारियों द्वारा उन्हें नादरशाही फरमान जारी करके अयोग्य माना जा रहा है।