- Hindi News
- National
- Nawanshahr News Raghuveera Played Holi Raghuveera Played Holi In Awadh Devotees Flocked
होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा...पर झूमे भक्तजन
स्थानीय श्री गीता भवन मंदिर में श्री राधा रमण संकीर्तन मंडल द्वारा रविवार देर रात को पहला दिव्य होली महोत्सव करवाया गया, जिसमें भारी संख्या में श्री कृष्ण भक्तों ने भाग लेकर होली के विभिन्न रंगों का आनंद लिया। पंडित हरिओम शर्मा ने ज्योति प्रचंड करने की रस्म के बाद मंडल सदस्यों से विधिवत पूजन करवाया। मान मुनि जी महाराज, माता आनंद गिरी जी, बलाचौर के राम मंदिर के गुरु किरपा दास जी ने संगत को आशीर्वाद दिया। राजपुरा से आए श्री राज माता जी ने होली उत्सव की महामंत्र के साथ गुरु वंदना से शुरुआत की। इसके बाद रंगीली होली श्यामा की फागण खेलन आए हैं नटवर नंद किशोर, रंग डालो न डालो न रंग डालो न, नी मैं नच्चणां श्याम दे नाल अज्ज मैनूं नच्च लैण दे, आज विरज में होली रे रसिया, नाचे नंद किशोर, होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा, होली खेल रहे वृंदावन कुंज बिहारी जी आदि भजनों से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगत ने राधा कृष्ण का स्वरूप धारण कर लड्डू होली, फूल होली, फूलडोल की लट्ठ होली खेली। मौके पर धार्मिक उत्सव कमेटी, नीलकंठ सेवा दल, श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल, राम शरणम आश्रम, श्री गीता भवन मंदिर महिला संकीर्तन मंडल, शिवाला पं. जय दयाल ट्रस्ट घास मंडी मंदिर प्रबंधकीय सदस्यों के अलावा विकास दुआ, इंद्रजीत लडोईया, प्रवेश वोहरा, राजेश अरोड़ा, प्रदीप जोशी, ओम प्रकाश आहूजा, राजेश वोहरा, प्रदीप आनंद, मानिक तनेजा, सुनील जोशी, रितेश बजाज, माधवानंद, मोहित आनंद, अशोक वर्मा, राज कुमार के साथ गीता भवन मंदिर का महिला कीर्तन मंडल के सभी सदस्य हाजिर हुए
गीता भवन मंदिर में होली महोत्सव के दौरान श्री राधा-कृष्ण जी के स्वरूप होली खेलते हुए। (दाएं) गणमान्यों के साथ प्रबंधक।