पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोल नंबर स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की ओर से 17 मार्च से करवाई जा रही 10वी की परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थियों के रोल नंबर स्कूल की लागइन आईडी और वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। कंट्रोलर जनकराज महरोक ने लेटर में जानकारी दी की 10वीं के परीक्षार्थियों के रोल नंबर पिछले हफ्ते संबंधित संस्थाओं की लागइन आईडी पर अपलोड कर दिए गए हैं। इसी तरह अधिक विषय, कारगुजारी बढ़ाने के लिए और री-अपीयर कैटेगरी के रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर अपलोड की जा चुकी है। कंट्रोलर के मुताबिक राज्य के समूह स्कूल अपने स्कूल से संबंधित परीक्षार्थियों के रोल नंबर अपने स्कूल की लागइन आईडी पर डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक विषय, कारगुजारी बढ़ाने और री-अपेयर कैटेगरी के परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं।

डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा रोल नंबर

कंट्रोलर के मुताबिक कोई भी रोल नंबर स्लिप अलग से डाक के जरिए नहीं भेजी जाएगी। अगर रोल नंबर स्लिप पर किसी किस्म की कोई गलती पाई जाती है तो संबंधित 11 मार्च तक गलती को दुरुस्त करवाने के लिए मुख्य दफ्तर संबंधित सेक्शन से संपर्क कर सकते हैं। इसी तरह जिन परीक्षार्थियों की ओर से 10वीं की परीक्षा देने को लेकर फीस जमा करवाई गई हो, परंतु रोल नंबर नहीं मिला, ऐसे परीक्षार्थी अपनी योग्यता सर्टिफिकेट की अटेस्टेड कापी, दो फोटो और जमा करवाई गई फीस की असल रसीद लेकर मुख्य आफिस में संपर्क कर सकता है।

खबरें और भी हैं...