- Hindi News
- National
- Nawanshahr News Sent The Young Man To Work Permit In Dubai Came Back When He Did Not Get Work
युवक को दुबई में वर्क परमिट पर भेजा, काम न मिलने पर वापस आया
युवक को वर्क परमिट पर दुबई भेजने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरू तेग बहादुर नगर के रहने वाले सुखदेव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने दुबई जाने के लिए गुरू तेग बहादुर नगर के रहने वाले गौरव कुमार के साथ बात की थी।
आरोपित एजेंट ने उनको वर्क परमिट के आधार पर दुबई भेजने के लिए 1 लाख रुपए का सौदा तय किया था। जिसमें से उन्होंने 94500 रुपए एजेंट को दिए थे। जिसके बाद उसे दुबई भेज दिया गया। मगर वहां पर काम नहीं मिला और उन्हें घर से ही टिकेट का इंतजाम करना पड़ा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।