सेवा संघ ने जरूरतमंदों को राशन बांटा
नवांशहर|रेलवे रोड पर स्थित जैन उपासरा में श्री वर्धमान जैन सेवा संघ की ओर से जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया। संघ के महासचिव रतन कुमार जैन ने बताया कि राकेश जैन बब्बी मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। संघ के मुख्य सहयोगी स्व. अनिल जैन लाली व स्व गुलशन जैन की याद में राशन बांटा गया। यहां जैन उपासरा में विराजमान महासाध्वी मयंक श्री महाराज व पूर्णा श्री महाराज की ओर से मंगल पाठ किया गया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि समाज में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आना सबसे बड़ा परोपकारी कार्य है। इस मौके पर मुख्यातिथि राकेश जैन संघ की ओर से जरूरतमंदों की करी जा रही सेवा की सराहना की। सेवा संघ के प्रधान मुनीष जैन ने बताया कि आज 84वें राशन वितरण समारोह में 20 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया है। सुरिन्द्र जैन, अचल जैन, दर्शन कुमार जैन, राजीव जैन, अनिल जैन भोलू, महिन्द्र लाल आदि मौजूद रहे।