- Hindi News
- National
- Banga News Shopkeepers Panicked Over The Notice Of Demolition Shops Handed Over Demand Letter To The Planning Committee Chairman
दुकानें गिराए जाने के नोटिस पर घबराए दुकानदारों ने प्लानिंग कमेटी चेयरमैन को सौंपा मांग-पत्र
बंगा में नेशनल हाईवे द्वारा बनाए जा रहे फ्लाईओवर के काम में बाधा बन रहीं दुकानों को गिराने के संबंध में कौंसिल द्वारा दुकानदारों को जारी किए नोटिसों के बाद दुकानदारों में घबराहट पाई जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि अगर दुकानें गिरा दी गईं तो उनका रोजगार उजड़ जाएगा। ऐसे में कौंसिल उन्हें किसी अन्य स्थान पर दुकानें अलाट करे ताकि वे अपने परिवार का पेट पाल सकें। इसी मांग के चलते शनिवार को दुकानदारों ने मनियारी बाजार, मेन रोड व पालिका कांपलेक्स, मनोहर लाल भनोट मार्किट के दुकानदारों ने स्थानीय मुकंदपुर रोड पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बैठक की। इसके बाद दुकानदारों ने जिला प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्ली झिक्की से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के प्रधान राजेश धुप्पड़ ने बताया कि दुकानदारों के अन्य सरकारी स्थान पर जमीन मुहैया करवाकर उन्हें दुकानें बनाकर दी जाएं। उधर, दुकानदारों से ज्ञापन लेने के बाद सतवीर सिंह ने कहा कि फ्लाईओवर बनने से दुकानदारों का बड़ा नुकसान तो हो रहा है, साथ-साथ बंगा की तरक्की भी जरूरी है। उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वे इस मामले में सरकार से बातचीत करेंगे। अगर सरकार के पास इसका प्रावधान होगा तो सांसद मनीष तिवारी के साथ दुकानदारों की बैठक करवाई जाएगी। इस मौके पर वरिंदर चोपड़ा, बाबा दविंदर कौड़ा, अमृत लाल गोगी, विपन शर्मा, दरवजीत सिंह पूनी, नरिंदर गोगना, राकेश मल्होत्रा, भूषण जोशी, रम्मी अरोड़ा, रिक्की अरोड़ा, प्रिंस अरोडा, अमित टागरा, दीपक गुप्ता, विशाल ग्रोवर, अरुण ग्रोवर, तरणवीर सिंह, अशोक कुमार गांधी, विनोद आनंद, विकास कुमार, राजिंदर आनंद, विमल आनंद, संदीप मल्होत्रा, मनीष आनंद, पंडित विक्रमजीत, सचिन घई, मुकेश जोशी, मनु चोपड़ा, अनिरुद्ध कुमार, हरपाल सिंह पाठलावा, शाम शारदा, मनजिंदर मोहन बॉबी आदि मौजूद रहे।
सतवीर सिंह पल्ली झिक्की को ज्ञापन सौंपते दुकानदार।