पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kathgarh News Situ And Kandi Committee Warned Of Conflict Over Not Restoring Factory Workers

फैक्ट्री वर्करों को बहाल न करने पर सीटू व कंडी कमेटी ने दी संघर्ष की चेतावनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कंडी संघर्ष कमेटी तथा सीटू की बैठक का आयोजन गांव फतेहपुर में किया गया, जिसमें मजदूरों तथा हेल्थ कैपस फैक्ट्री प्रबंधकों के दरम्यान हुए समझौते को प्रबंधकों द्वारा न माने जाने पर संघर्ष की रूपरेखा पर विचार किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए संघर्ष कमेटी के प्रदेश महासचिव करन सिंह राणा ने बताया कि प्रबंधकों ने मजदूरों के साथ अनेक बार लिखित समझौते किए, जिसमें श्रम विभाग तथा जिला प्रशासन के अधिकारी भी शामिल थे। लेकिन प्रबंधकों की ओर से बार-बार समझौते को तोड़ा गया है। आखिरी समझौता 31 दिसंबर 2019 को हुआ था, जिसके अनुसार काम से निकाले गए सभी वर्करों को काम पर वापस लेना था और उनकी टूटी दिहाड़ियों के पैसे भी देने थे। प्रबंधकों ने आज तक 8 वर्करों को काम पर वापस नहीं लिया और न ही उनकी दिहाड़ियों के पैसे उन्हें दिए। जिस कारण हालात एक बार फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं। करन सिंह राणा ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधकों द्वारा समझौते पर अमल न करने के संबंध में पुलिस व जिला प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है। बैठक में फैसला लिया गया कि अगर दो दिनों के भीतर फैक्ट्री प्रबंधकों द्वारा समझौते पर अमल न किया गया तो संघर्ष शुरू किया जाएगा। यहां जगदीश राम, जसविंदर सिंह, सतपाल बनां, बलवीर सिंह, कमल सिंह, अवतार कौर, शशि राणा थे।

बैठक को संबोधित करते करन सिंह राणा।-भास्कर
खबरें और भी हैं...