श्री हरिनाम संकीर्तन 15 मार्च को
नवांशहर|श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल द्वारा 15वांं वार्षिक श्री हरि नाम संकीर्तन एवं होली उत्सव का 15 मार्च रविवार को राहों रोड पर स्थित मंदिर शिव धाम नेहरु गेट में होगा। मंडल के प्रधान परविंदर बतरा एवं उप प्रधान अंकुश निझावन ने बताया यह महोत्सव शाम 6.30 बजे से रात 10 बजे तक होगा, इसके बाद संगत के लिए भंडारा लगाया जाएगा। इस सबंधी रविवार को विधायक अंगद सिंह तथा नगर कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक के साथ अन्य पार्षदों को निमंत्रण पत्र दिया गया।