पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेधावियों को स्टाफ ने किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय रूप चंद जैन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल मंजू मोहन बाला ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन जेडी जैन विशेषतौर पर मौजूद रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस दौरान नर्सरी से लेकर पहली कक्षा के बच्चों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल कमेटी के प्रधान कमल जैन, वाइस प्रधान अर्पण जैन, स्कूल मैनेजर संजीव जैन, रोहित जैन, वाइस प्रिंसिपल काजल, गुरप्रीत, तलजीत, सुखविंदर, प्रवीन आदि मौजूद रहे।

मेधावियों का सम्मान करते स्कूल कमेटी पदाधिकारी व गणमान्य।
खबरें और भी हैं...