- Hindi News
- National
- Nawanshahr News State Veterinary Inspectors Protest In Front Of Director39s Office To Restore Posts
स्टेट वेटरनरी इंस्पेक्टर्स ने पोस्टें बहाल करने को लेकर डायरेक्टर दफ्तर के समक्ष दिया धरना
पंजाब स्टेट वेटरनरी इंस्पेक्टर्स एसोसिएशन पंजाब की जिला इकाई ने मांगों को लेकर सोमवार को डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन विभाग दफ्तर के समक्ष रोष धरना दिया। कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश कार्यकारी सदस्य इंस्पेक्टर अजैब सिंह ने कहा कि वे सर्विस रुल, तरक्की चैनल लागू करने, पे-स्केल में संशोधन करने, 582 पोस्टें बहाल करने, डिप्लोमा होल्डर बेरोजगार वेटरनरी इंस्पेक्टरों को नौकरी देने के लिए पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया गया। जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। रोष धरने को संबोधन करते हुए प्रधान यश चौधरी ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को जल्द नहीं माना तो 22 मार्च को चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय रोष रैली की जाएगी। यहां भगवान सिंह, ब्रिकमजीत सिंह, चमन लाल, हरजिंदर सिंह, व्रिकमजीत सिंह, निर्मल सिंह, सुरिंदर सिंह, कमल भूंबला, त्रिलोचन सिह, रामेश लाल, कुलविंदर सिंह मौजूद रहे।
मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते एसोसिएशन सदस्य।