- Hindi News
- National
- Chamkaur Sahib News Stolen Goods Recovered Case Filed Against 4 Including Woman
चोरी का सामान बरामद, महिला सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज
चमकाैर साहिब (रोपड़)|चमकौर साहिब पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान जतिंदर सिंह, बचितर सिंह, प्रभजोत कौर प|ी जतिंदर सिंह निवासी गांव मंडेरा थाना खमाणो जिला फतेहगढ़ साहिब व दविंंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी पट्टी थाना तरनतारन हाल निवासी वार्ड नंबर 10 माणेमाजरा के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपियों ने हरदीप सिंह निवासी वार्ड नंबर 10 माणेमाजरा चमकौर साहिब के पास मकान किराए पर लिया हुआ है पुलिस ने छापेमारी दौरान गैस सिलेंडर, कंप्यूटर कंडा, गाड़ियों का जैक, सीपीयू, टुल्लू पंप, बैटरी चार्जर व बैटरा सामान बरामद किया है।