विद्यार्थियों ने स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन बनाए
स्थानीय अमरदीप सिंह शेरगिल मैमोरियल कालेज के एनएसएस, होम साइंस, चाइल्ड केयर तथा नैनी केयर विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रसोई प्रतियोगिता करवाई गई। मैडम ज्योति की अगुवाई में इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने पौष्टिक भोजन विषय के तहत स्वादिष्ट तथा पोषण से भरपूर व्यंजन पेश किए, इसमें आग रहित कुकिंग, स्पाउट पकवान, फ्रूट चाट, सलाद, केक, मेथी थेपला, कस्टर्ड, टिक्की, मंचूरियन, बिस्कुट व लड्डू आदि शामिल रहे। होम साइंस विभाग की लेक्चरर डा. चरनजीत कौर ने छात्राओं को संतुलित खुराक का महत्व समझाया। अच्छी खुराक से दिमाग के विकास तथा बुद्धिमानी पर अनुकूल असर पड़ता है। कार्यक्रम में कालेज प्रिंसिपल डा. धर्मजीत सिंह ने छात्राओं व अध्यापिकाओं को महिला दिवस की बधाई दी। प्रतियोगिता में विजेता रहीं छात्राओं को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुकंदपुर के अमरदीप शेरगिल कालेज में करवाई रसोई प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं।