पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Anandpur Sahib News Symptoms Of Corona Virus And Swine Flu Told To Students

विद्यार्थियों को बताए गए कोरोना वायरस व स्वाइन फ्लू के लक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हेल्थ वैलनेस सेंटर बड्डल के कर्मियों की ओर से सरकारी हाई स्कूल कोटला पावर हाउस में एक दिवसीय जागरूकता कैंप लगाया गया। इसमें सेहत विभाग के निशा, बलजिंदर कौर व रविंदर सिंह बैंस ने स्कूल के 9वीं व 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को लड़कियों की सेहत व विभिन्न अवस्थाओं की जानकारी दी व आ रही समस्याओं के हल संबंधी भी बताया। इस मौके उन्होंने बच्चों को कोरोना वायरस व स्वाइन फ्लू के लक्षणों व उनके उपचार संबंधी जानकारी दी। इस मौके स्कूल के मुख्याध्यापक रणजीत सिंह ने उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर जसविंदर कौर, पुनीता शर्मा, भरपूर कौर, किरनजीत कौर, सुखविंदर कौर, मनदीप कौर, एसएमसी मेंबर ललिता देवी, वीणा देवी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...