- Hindi News
- National
- Banga News Talwinder Singh Became The Best Player Of Zingdan In Badminton Championship
बेडमिंटन चैंपियनशिप में झिंगड़ां का तलविंदर सिंह बना बेस्ट खिलाड़ी
गांव झिंगड़ां के तलविंदर सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम की ओर से खेलते हुए उड़ीसा के भुवनेश्वर में करवाई गई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी बेडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करके सर्वोत्तम खिलाड़ी का खिताब जीता है। यही नहीं चैंपियनशिप में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम पहले स्थान पर रही। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की विजेता टीम को देश के उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू द्वारा सम्मानित किया गया है। टीम में तलविंदर सिंह, अभिषेक सैणी, बुहान, परूस, हार्दिक, कार्तिक, मोहित को स्मृति-चिन्ह व मैडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर परमिंदर, राकेश महक, सुरिंदर महाजन, भावना सेठी आदि मौजूद रहे।
ट्रॉफी दिखाता तलविंदर सिंह।
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की बेडमिंटन टीम के सदस्य उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू से सम्मान लेने के बाद।