तीन दिन के लंगर का लगाया मेन्यु
राष्ट्रीय पर्व होला महल्ले के अवसर पर पूरे पंजाब से आए विभिन्न संगठनों द्वारा जहां विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए जा रहे हैं वहीं तख्त श्री केसगढ़ साहिब के नजदीक बाबा श्री चंद सेवा सोसायटी दीनानगर जिला गुरदासपुर की तरफ से 3 दिन का मैन्यु बनाकर श्रद्धालूओं के लिए लंगर लगाया गया है। इसमें पहले दिन 8 मार्च को सुबह 6 बजे चाय-पकौड़े, साढ़े 7 बजे आलू पूड़ी, दही, हलवा, जलेबी पूरा दिन, 11 बजे से देर रात तक मिक्स सब्जी, कड़ी पकौड़ा, चावल, तंदूरी नान, घी वाली सेवियां, चाटी दी लस्सी। 9 मार्च को सुबह 6 बजे चाय पकौड़े, साढ़े 7 बजे छोले भटूरे, दही पकौड़ियां, मूंगी दा कड़ाह, 11 बजे से देर रात तक दाल, मटर पनीर, चावल, तंदूरी नान, रूमाली रोटी, दूध-घी की सेवियां, चाटी दी लस्सी, जलेबीयां पूरा दिन। तीसरे दिन 10 मार्च को सुबह 5 बजे चाय-ब्रैड पकौड़ा, समोसा, गुलाब जामुन, बेसन और 8 बजे से 11 बजे तक अमृतसरी नान, भटूरे छोले, मक्खन टिक्की, दहीं भल्ला, गुलाब जामुन, 11 बजे से शाम 5 बजे शाही पनीर, राजमां, दही भल्ला, चावल, तंदूरी नान, रूमाली रोटी, खीर, कुलफी,चाटी दी लस्सी आदि चलाए जाएंगे। लंगर की खासियत यह है कि सभी लंगर देसी घी से तैयार किए जा रहे हैं। सेवादार नरिंदर सिंह बाड़ा ने बताया कि लंगर को तैयार करने के लिए 36 के करीब हलवाई, 20 तंदूर, 5 महिलाएं रूमाली रोटी के लिए और 400 के करीब सेवक लंगर वितरित कर रहे हैं।