महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ खुद पर भरोसा रखें : लाली सैनी
आरके आर्य कॉलेज में विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में रंगोली, गिद्दा, भाषण व कविता उच्चारण मुकाबले करवाए गए। कार्यक्रम के प्रमुख मेहमान समाज सेविका मीना भारद्वाज, लाली सैनी रहे। प्रिंसिपल डॉ. संजीव डावर ने बताया कि महिलाओं के बिना समाज की सृजना नहीं हो सकती। आज की नारी ने अपनी इमानदारी, सख्त मेहनत से चांद तक सैर की तथा विश्व के हर पद पर आसीन हुई हैं। लाली सैनी व प्रो. मृदला कालिया ने बताया कि जिंदगी में महिलाएं अपने पर भरोसा करने की बजाए हिम्मत हार जाती हैं। उसको जब किसी का घर में सहारा नहीं मिलता तब वह घर से भी बाहर नहीं निकल पाती। महिलाओं को आत्म निर्भर होना चाहिए तथा उनको हमेशा अपने पर भरोसा रख भविष्य में आगे बढ़ना चाहिए। इसके बाद छात्राओं ने मंच पर कविताएं पेश की, लड़कियों के सात ग्रुपों ने सुंदर रंगोली डिजाइन की तथा महिलाओं के सम्मान में अपने विचार रखे। पंजाबी विभाग की प्रो. राजविंदर कौर ने कविता के जरिए महिलाओं के विभिन्न रुप प्रस्तुत किए। मंच संचालन डॉ. जसवीर कौर द्वारा किया गया। मौके पर प्रो. रेनू कारा, प्रो. अंबिका गौड, प्रो. अमनदीप कौर, प्रो. सुरजीत कौर, प्रो. अनिल, प्रो. शिवानी, प्रो. बलदीप कौर, प्रो. मोनिका, प्रो. राजविंदर कौर व अन्य हाजिर रहे।
25 छात्रों ने लिया भाग, यह रहे परिणाम
प्रो. मृदुला कालिया ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में 7 ग्रुपों में करीब 25 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें डिंपल, भावना, रीतू ग्रुप ने पहला, यातिका, रिशिका व हरजोत ग्रुप ने संयुक्त रुप से दूसरा व हरजीत, अमनप्रीत व कोमल ने संयुक्त रुप से तीसरा स्थान हासिल किया। गिद्दा मुकाबलों सिमरन पहले, सोनम दूसरे तथा मनप्रीत तीसरे स्थान पर रहीं, वहीं भाषण मुकाबले में चाहत, महक व भाग्य क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। कविता उच्चारण में हरप्रीत ने पहला स्थान हासिल किया।
रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। (दाएं) प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं छात्राओं को सम्मानित करने के बाद कॉलेज स्टाफ व गणमान्य।