पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चेकिंग के दौरान 55 ग्राम हेरोइन सहित दो काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बंगा सिटी|थाना सदर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 55 ग्राम हेरोइन सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एसआई जसवीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव भरोमजारा से गांव करनाणा की ओर जा रहे थे। जब गांव करनाणा पहुंचे तो सामने से एक व्यक्ति को आते देखा। जिसे शक के आधार पर रोक कर उसका नाम पता पूछा। उसने अपना नाम जसवीर सिंह बताया। उससे 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं, एएसआई हुसन लाल ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ चेकिंग के संबंध में गांव ढाहां मौजूद थे। बंगा की ओर से एक स्कूटी चालक को आते देखा। वह पुलिस पार्टी को देख कर पीछे मुड़ने लगा। पुलिस ने उसे काबू किया। जिसने अपना नाम जिला गांव सलारीया कलां निवासी अमनदीप सिंह बताया। उससे 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
खबरें और भी हैं...