- Hindi News
- National
- Balachour News Two Day Eye Check Up Camp From Today At Rolu Colony In Balachaur
बलाचौर की रोलू कॉलोनी में दो दिवसीय नेत्र जांच कैंप आज से
स्थानीय गुरु नानक निरवैर सचखंड धाम रोलू कालोनी में संत बाबा बलवंत सिंह मेमोरियल चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा दो दिवसीय मुफ्त नेत्र जांच व आपरेशन कैंप 14 व 15 मार्च को लगाया जाएगा। इस अवसर पर कैंप का उद्घाटन हलका विधायक दर्शन लाल मंगूपुर व बाबा गुरदयाल सिंह टांडा वाले करेंगे। कैंप में डॉ. गुरप्रीत सिंह, डॉ. सुनील पाठक, डॉ. बलविंदर सिंह बैंस, डॉ. अमरिंदर सिंह व डॉ. जरनैल सिंह मरीजों की आंखों की जांच करेंगे। मरीजों की आंखों के आपरेशन बैंस चैरीटेबल अस्पताल बलाचौर में किए जाएंगे।
कैंप के बारे में जानकारी देते प्रबंधक।-भास्कर