सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक नामजद
नवांशहर|थाना काठगढ़ पुलिस ने सड़क हादसे के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव किशनपुर निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई सुरिंदर कुमार व उसका लड़का राहुल अपने मोटरसाइकिल (पीबी-32-क्यू-7517) पर रोपड़ से गांव किशनपुरा को जा रहे थे। इस दौरान उनके भाई ने अपना मोटरसाइकिल फुटपाथ से गांव टौंसा की ओर मोड़ा तो बलाचौर की ओर से आर रही एक कार (जेके-01-डब्ल्यू-0903) के ड्राइवर ने तेज रफ्तार व लापरवाही से उनके मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए तथा उनका मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से टूट गया। बाद में उन्हें पता चला कि उक्त कार को जिला उधमपुर के गांव भटवारी निवासी अजय कुमार चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा- 279, 337, 338 व 427 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।