दो युवकों को कनाडा की बजाए दुबई छोड़ा
नवांशहर | दो युवकों को कनाडा भेजने का झांसा देकर 46 लाख रुपए ठगने के आरोप में थाना मुकंदपुर की पुलिस ने तीन एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव बल्लोवाल के जतिंदर सिंह और उसके साथी की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि तीन एजेंटों ने उनके 23-23 लाख रुपए ठगे हैं। जतिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने व उनके साथी ने कनाडा जाना था। एजेंट उन्हें पहले दुबई ले गया, जिसके बाद एजेंट ने उनका कनाडा का जाली वीजा लगवा दिया और उन्हें दुबई में ही छोड़ कर भारत आ गया। आरोपियों ने उनके परिवारों से 23-23 लाख रुपए ले लिए। जिसके बाद आरोपी दुबई गया और उन्हें कोई नशीली वस्तु देकर बेहोश कर दिया। पासपोर्ट से वीजा वाले पेज फाड़ लिए। जब वे वापस भारत आने लगे तो उन्हें पता चला कि वे दुबई में एवर स्टे हो चुके हैं जिसके लिए उन्हें 6 हजार के करीब दराम जुर्माना अदा करना पड़ा। जबकि वे भारत आए तो आरोपी एजेंट व उनके साथी उन्हें रुपए देने के लारे लगाते रहे। मगर न तो उनके रुपए वापस किए और न ही उन्हें कनाडा भेजा। पुलिस ने बयान के आधार पर एजेंट दंपति माहिलपुर के गांव कालूपुर के रहने वाले सुखदेव सिंह व उनकी प|ी और गांव ठक्करवाल के रहने वाले परमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।