यूके, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीजा के दाखिले जोरों पर : अरोड़ा
वीजा संबंधी जानकारी देते कंवरप्रीत सिंह अरोड़ा।
नवांशहर | अरोड़ा इमीग्रेशन एंड एजुकेशनल कंसल्टेंट्स नवांशहर/गढ़शंकर के रीजनल डायरेक्टर कंवरप्रीत सिंह अरोड़ा ने बताया कि यूके, कनाडा तथा आस्ट्रेलिया स्टडी वीजा के विभिन्न इंटेक के लिए दाखिले जोरों पर चल रहे है और कंपनी फीस वीजा लगने के बाद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि यूके स्टडी वीजा के मार्च, मई और सितंबर इंटेक के लिए दाखिले जारी हैं। विभिन्न बोर्डों से 12वीं पास विद्यार्थी, जिनके अंग्रेजी विषय में 60 फीसदी अंक हैं, वे बिना आईलेट्स यूके स्टडी वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जिनके अंक 60 फीसदी से कम हैं, वे 5.5 बैंड के साथ अप्लाई कर सकते हैं। ग्रैजुएशन पास विद्यार्थी यूके का स्पाउस वीजा अप्लाई कर सकते हैं। कनाडा के मार्च, मई, जुलाई, सितंबर तथा अक्टूबर इंटेक के लिए दाखिला जारी है और ओवरआल 6 बैंड आईलेट्स स्कोर विद्यार्थी अप्लाई कर सकते हैं और किसी एक माड्यूल में 5.5 बैंड विद्यार्थी भी अप्लाई कर सकता है। कंवरप्रीत सिंह अरोड़ा ने बताया कि आस्ट्रेलिया के जुलाई इंटेक का दाखिला जारी है और 2019 में 12वीं पास विद्यार्थी, जिनके 60 फीसदी अंक हैं, वे 5.5 बैंड से अप्लाई कर सकते हैं। नवांशहर दफ्तर में सोमवार और शुक्रवार तक रोजाना सुबह 11 से शाम 5 बजे तक और गढ़शंकर में शनिवार को 11 से 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।