- Hindi News
- National
- Nawanshahr News Unknown Nominees On Charges Of Aborting A Minor By Marrying
नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में अज्ञात नामजद
थाना सदर पुलिस ने नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जिला होशियारपुर के गांव सैदो भलाणा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई की लड़की उनके पास ही रहती है, जिसकी उम्र 16-17 साल की है। उनके 11वीं कक्षा के पेपर होने के बाद छुट्टी के बाद उसको उसके माता-पिता के पास गांव लंगड़ोआ में छोड़कर गए थे। वीरवार को उनकी भाभी का फोन आया कि उनकी लड़की घर में बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई, जिनकी वह अपने तौर पर तलाश करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। उनकी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति शादी का झांसा देकर भगा ले गया। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा- 363, 366ए के तहत मामला दर्ज किया है।