पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balachour News Use Fertilizers Only On The Advice Of Agricultural Experts On Crops Dr Khokhar

फसलों पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह पर ही करें खादों का प्रयोग : डाॅ. खोखर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कृषि खोज केंद्र बल्लोवाल सौंखड़ी के निर्देशक डाॅ. मनमोहनजीत सिंह की अगुवाई में ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, के तहत गांव मोहन माजरा में किसान जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप की शुरूआत में सहायक मौसम विज्ञानी डाॅ. नवनीत कौर ने किसानों को भारत मौसम विज्ञान द्वारा दी जा रही खेती मौसम सेवाओं की जानकारी दी।

सहायक फसल विज्ञानी डाॅ. अनिल खोखर ने कंडी क्षेत्र में खोज केंद्र के कार्यों की जानकारी दी और फसलों में नदीनों की रोकथाम व खाद के सही प्रयोग की जानकारी दी। इसके अलावा कृषि विशेषज्ञों ने साउणी ऋतु में बीजी जाने वाली फसलों की किस्मों व बिजाई के ढंग, सब्जी विज्ञानी डा. प्रकाश महला ने सब्जियों से मिलने वाले तत्वों तथा घरों में बगीची लगाने से होने वाले लाभ की जानकारी दी। इसके अलावा सहायक भूमि विज्ञानी डाॅ. अमीन भट्ट ने मिट्टी परख और फसलों में खादों के संतुलित प्रयोग के संबंध में नुक्ते सांझा किए। इस मौके पर डाॅ. बलदेव पनेसर, अग्रणी किसान मोहन सिंह, गांव के सरपंच मोहन लाल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...