अभद्र व्यवहार की वीडियो की वायरल, मामला दर्ज
नवांशहर | थाना बहराम पुलिस ने एक झगड़े के संबंध में दो पक्षों के 5 लोगों के खिलाफ क्रास मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव मंढाली के रहने वाले प्रेम कुमार ने पुलिस को झगड़े के संबंध में शिकायत की थी। जिसमें उनके साथ गाली गलौच करने, वीडियो वायरल करने आदि के संबंध में कहा गया था। मामले की जांच की गई। जिसके आधार पर गांव मंढाली के रहने वाले हरदीप सिंह के अलावा क्रास केस के तहत चार महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।