पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News Vlcc Academy And Pcr Team Put Tobacco In Non Tobacco Area

वीएलसीसी अकादमी और पीसीआर टीम ने लगाए तंबाकूनोशी रहित क्षेत्र के फ्लेक्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय वीएलसीसी ब्यूटी अकादमी द्वारा पीसीआर टीम के सहयोग से शहर के विभिन्न हिस्सों में तंबाकूनोशी रहित क्षेत्र के फ्लेक्स लगाए गए। इस दौरान अकादमी की संचालिका प्रीति तथा मार्केटिंग मैनेजर अमरिंदर सिंह ने कहा कि अकादमी द्वारा जहां ब्यूटीशियन क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ने के मौके दिए जा रहे हैं, वहीं नशे के खिलाफ जागरूकता काम भी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन जागरूकता फ्लेक्सों के जरिए लोगों को तंबाकूनोशी के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। उधर, पीसीआर के इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि फ्लेक्स में लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकूनोशी करने पर होने वाले जुर्माने के बारे में बताया गया है। इस मौके पर केहर सिंह, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...