पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kathgarh News Whatever Be The Religion Lord Simran And Chanting Of Names Cause The Destruction Of Sorrows Swami Dayal Das

धर्म चाहे कोई भी हो, प्रभु सिमरन और नाम जपने से होता है दुखों का नाश : स्वामी दयाल दास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव टुंडेवाल में स्थित बाबा श्री चंद जी मंदिर आश्रम निर्माण टेकरी में होली पर्व को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। मंदिर के मुख्य प्रबंधक महंत उत्तम दास जी की अगुवाई में श्री रामायण जी के पाठ के भोग डाले गए, इसके बाद डेरा बौड़ी साहिब के गद्दीनशीन स्वामी दयाल दास जी ने संगत को प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि धर्म चाहे कोई भी हो, परमात्मा का नाम जपने से सभी दुखों का नाश हो जाता है और मनुष्य सभी संकटों से मुक्त होकर भव सागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता तथा बुजुर्गों का सत्कार करना चाहिए, ताकि परमात्मा का आशीर्वाद मिल सके। स्वामी दयाल दास ने कहा कि युवाओं को नशे त्यागकर परमार्थ के रास्ते पर चलना चाहिए। इस मौके पर महंत भगवान दास व अन्य महापुरुषों ने भी शिरकत की। इस मौके पर मास्टर जलसू राम, राज कुमार, जगन नाथ, दर्शन लाल, दविंदर कुमार, खुशी राम, रोशन लाल, काला चौधरी, प्रेम प्रकाश शर्मा, हरबंस लाल, कैलाश चंद्र, रविंदर कुमार, बाल कृष्ण, अमरजीत, महंत सहज दास, महंद बेअंत दास, नंदपुर केशों, महंत नरैण पुरी, महंत चेतना दास, पाल भगत, महंद गिरधारी लाल सहित भारी संख्या में संगत मौजूद रही।

प्रवचन करते स्वामी दयाल दास जी।

समागम के दौरान उपस्थित संगत।-भास्कर
खबरें और भी हैं...