पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हादसे में महिला की मौत, अज्ञात पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नवांशहर | थाना सिटी पुलिस ने सड़क हादसे के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जिला तरनतारन के गांव खारा ठठी निवासी गुरप्रताप सिंह ने बताया कि वह अपनी बहन जिला अमृतसर के गांव थांदे निवासी हरजीत कौर के साथ श्री आनंदपुर साहिब से माथा टेककर वापिस आ रहा था। इस दौरान जब वह गांव मुबारकपुर पहुंचा तो पैट्रोल पंप के पास लंगर खाने के लिए रुक। उपरांत उनकी बहन हरजीत कौर सड़क किनारे खड़ी थी तो एक मोटरसाइकिल (पीबी-32-पी-1004) चालक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बहन को टक्कर मार दी। इससे उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 304-ए के तहत मामला दर्ज किया है।
खबरें और भी हैं...