पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News Women Are Not Aware Of Their Rights Even After Reading And Writing Dr Heera

महिलाएं पढ़ लिख कर भी अपने अधिकारों के प्रति जागरुक नहीं : डॉ. हीरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नवांशहर|सिविल अस्पताल में एसएमओ डॉ. हरविंदर सिंह की देखरेख में विश्व महिला दिवस मनाया गया। मुख्य मेहमान के रुप में जिला परिवार भलाई अफसर डॉ. सुखविंदर सिंह हीरा रहे। डाक्टर सुखविंदर सिंह हीरा ने बताया कि महिलाएं भले ही आज काफी पढ़ लिख गई हैं, फिर भी उनको आज भी अपने अधिकारों प्रति पूरी जानकारी नहीं है। अगर उनको अपने अधिकारों की संपूर्ण जानकारी हो तो उनके साथ हो रहे अन्याय को रोका जा सकता है। एसएमओ डॉ. हरविंदर सिंह, डॉ. इंदू कटारिया ने बताया कि यदि किसी औरत के साथ बेइंसाफी होती है तो हमें उसके साथ खड़ा होना चाहिए। मंग गुरप्रसाद चोपड़ा (जिला बीसीसी कोआर्डीनेटर) व बीईई तरसेम लाल ने कहा कि महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ खुद खड़े होना चाहिए। यदि किसी को कन्या भ्रूण हत्या का पता चले तो वह तुरंत 104 पर इसकी जानकारी दें। मौके पर डॉ. विजय कुमार, बलजीत कौर, ज्योति, रिंपी सहोता, राजेश, विक्की, परमवीर प्रिंस, सोनिया, ज्योति व अन्य हाजिर रहे।
खबरें और भी हैं...