पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balachour News Women Are Still Victims Of 50 Domestic Violence In Every Country In The Country Daljit Kaur

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे फिर भी देश में 50% घरेलू हिंसा का हो रहीं शिकार: दलजीत कौर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कंढी संघर्ष कमेटी व सीटू द्वारा गांव फतेहपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस गांव टौंसा की पूर्व सरपंच शशी राणा की अगुवाई में मनाया गया। इस दौरान जनवादी स्त्री सभा की जिला प्रधान दलजीत कौर व सीटू नेता चरनजीत कौर ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिकस्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं ने हर क्षेत्र में अच्छी कारगुजारी की है। शिक्षा के क्षेत्र में भी लड़कियां ही आगे जा रही हैं लेकिन फिर भी देश में 50 प्रतिशत महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व भ्रूण हत्या के मामले बढ़ रहे हैं। इसी तरह उन्होंने नागरिकता संशोधित कानून व एनआरसी का विरोध भी किया। उन्होंने कहा कि यह कानून देश के लिए गलत साबित होगा। उन्होंने महिलाओं को एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। दलजीत कौर बरनाला ने हेल्थ कैपस वर्कर यूनियन सीटू द्वारा लड़े जा रहे संघर्ष की प्रशंसा करते हुए पूरण समर्थन का भरोसा दिया। उन्होंने जिला प्रशासन व किरत विभाग से अपील की कि प्रबंधकों व यूनियन में हुए समझौते को तुरंत लागू किया जाए। बाकी रहते सात किरतियों को तुरंत काम पर बहाल किया उनकी छुटटी दिहाड़ियों का वेतन भी दिया जाए, ताकि शांति पूर्ण माहौल बन सके। उन्होंने मांग की कि सर्वसहमति से प्रस्ताव पास कर मनरेगा व खेत मजदूरों को 700 रुपए दिहाड़ी व बुढ़ापा व विधवा पैंशन की रकम तीन हजार रुपए प्रति महीना की जाए।

बैठक को संबोधित करतीं सीटू नेता चरनजीत कौर।
खबरें और भी हैं...