पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं ने बजाया हर क्षेत्र में डंका देने चाहिए समान अधिकार : दिनेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेडक्रॉस नशा मुक्ति में विश्व महिला दिवस पर सेमिनार करवाया गया, जिसमें प्रोजेक्ट डायरेक्टर चमन सिंह ने बताया कि हमारे समाज में औरतों का अलग महत्व है और महिलाओं के बिना समाज की सृजन असंभव है। समाज में औरत और मर्द दो ऐसे स्तंभ हैं, जिन पर सारे समाज का आधार टिका हुआ है। आज के समय में महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की की है, जिसके लिए उनका सम्मान होना बहुत जरूरी है। इतना होने के बाद भी आज उनको घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ रहा है, उनके साथ बलात्कार जैसी घटनाएं घटित हो रही हैं तथा अपराधी सरेआम आजाद घूम रहे हैं। कौंसलर दिनेश कुमार ने बताया कि महिलाओं की भलाई के लिए हमें काम करते हुए उन्हें समान अधिकार देना चाहिएं। सभी को महिलाओं की बेहतरी के लिए काम करने चाहिए। मौके पर हरप्रीत कौर, प्रवेश कुमार, नवीन, मनजीत सिंह थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता।
खबरें और भी हैं...