पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

5 साल में बहुत काम किए और उनसे संतुष्ट हूं : पाठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर कौंसिल की मौजूदा टर्म खत्म होने के बाद वीरवार को निवर्तमान नगर कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक ने अपने साथी कांग्रेसी पार्षदों के साथ प्रेस कान्फ्रेंस कर अपने काम का लेखा जोखा दिया। उन्होंने कहा कि अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान किए गए बहुत से विकास कार्य और उनसे वह संतुष्ट हैं। पाठक ने कहा कि पांच साल पहले जब वे प्रधान बने थे, तो शहर में हर साल पीलिया, डायरिया आदि फैलता था तथा इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सबसे पहले शहर के गंदे नाले को अंडर ग्राउंड करवाया, जिसके बाद शहर में ऐसी समस्या कभी पैदा नहीं हुई। शहर में स्ट्रीट लाइट की समस्या खत्म करते हुए एलईडी लाइट्स लगवाईं, कुत्तों की नसबंदी शुरू करवाई, सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू करवाया, नाइट शैलटर, धर्मशालाएं आदि बनवाईं। इसके अलावा शहर में करोड़ों की लागत से गलियां व नालियां बनवाईं। आर्य समाज रोड से घासमंडी तक नई सड़क खोली तथा इसके अलावा शहर में पानी की समस्या के हल के लिए पांच नए ट्यूबवेल लगवाए। सीवरेज के लिए सात करोड़ व वाटर सप्लाई पर पांच करोड़ रुपए खर्च किया। उन्होंने कहा कि यही नहीं नवांशहर को स्वच्छ भारत में देश का नंबर एक शहर बनाया। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले नगर कौंसिल के पास एक ट्रैक्टर ट्राली था, लेकिन आज एक जेसीबी, तीन ट्रैक्टर ट्राली, 6 टाटा ऐस, फागिंग मशीन आदि सब कुछ है। दो करोड़ 67 लाख की लागत से नया दफ्तर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा पांच सालों के दौरान उन्हें विधायक अंगद सिंह व साथी पार्षदों का हमेशा साथ मिला, जिसके लिए वे उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले चुनावों में भी शहर के लोग उन्हें व उनके साथियों को मौका देंगे। यहां पार्षद डॉ. कमलजीत लाल, डीएसपी महिंदर सिंह, मंजीत कौर, विनोद पिंका, चंद्रमोहन पिंकी, कुलवंत कौर, बलविंदर कौर, सचिन दीवान, रमन खोसला, रामजी दास थे।

नगर कौंसिल प्रधान बताएं कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन साल में कितनी ग्रांटें आईं : परम सिंह खालसा

निवर्तमान पार्षद परम सिंह खालसा ने कौंसिल प्रधान की ओर से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिनाए गए कामों के लिए आए पैसे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कौंसिल ने धर्मशालाएं बनावाईं, सीवरेज व वाटर सप्लाई पर पैसा खर्च किया, लेकिन ये अधिकतर प्रोजेक्ट व ग्रांटें अकाली सरकार के समय ही पास हुए या फिर पैसे आए। उन्होंने कहा कि निवर्तमान प्रधान तो ये बताएं कि उनके कार्यकाल के बाद के तीन सालों में जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी, तब कौंसिल को कितनी ग्रांटें आईं। उन्होंने कहा कि ललित मोहन पाठक की ओर से शहर में जो भी विकास कार्य करवाए गए, उनमें से अधिकतर की बुनियाद अकाली सरकार के समय में मिली ग्रांटों से ही रखी गई थी। क्योंकि पिछले तीन सालों से कांग्रेस ने तो नगर कौंसिलों को कोई ग्रांट दी ही नहीं है।


नगर कौंसिल के निवर्तमान प्रधान ललित मोहन पाठक अपने साथियों के साथ पांच साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए।
खबरें और भी हैं...