- Hindi News
- National
- Balachour News Youth Going To Complain To Police Dies In Suspicious Condition Case On Unknown
पुलिस को शिकायत देने जा रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत, अज्ञात पर केस
थाना सिटी पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा चालक की संदिग्ध हालत में हुई मौत के संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव चणकोआ के रहने वाले मृतक के भाई लखविंदर कुमार ने पुलिस को शिकायत में कहा है कि उसका भाई अश्वनी कुमार ऑटो रिक्शा चलाता है। उसे किसी का फोन आया कि उसके भाई अश्वनी का एक रिक्शा चालक के साथ झगड़ा हो गया है। शाम को अश्वनी कुमार घर आ गया और वह अपनी प|ी को साथ लेकर थाना बलाचौर में झगड़े संबंधी शिकायत देने गया था। इसके बाद उसे फोन आया कि अश्वनी का ऑटो खराब हो गया है और अश्वनी पैदल ही बलाचौर की ओर चला गया है। वह अपने भाई को ढूंढने गया तो उसने देखा कि वह रास्ते में गिरा पड़ा था, जिसे एंबुलेंस की सहायता से नवांशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सिटी बलाचौर के एसएचओ अनवर अली व एएसआई राजिंदर पाल ने कहा कि मृतक अश्वनी कुमार के भाई लखविंदर कुमार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है। इस केस में पुलिस द्वारा हर पहलू की जांच की जाएगी।