पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

10 मिड डे मील वर्कर महिलाओं को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इनरव्हील क्लब ग्रेटर पठानकोट की ओर से प्रधान किट्टी हांडा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रधान किटी हांडा ने बताया की क्लब की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में श्री गुरु अर्जुन देव स्कूल में 10 मिड डे मील महिला वर्कर को उनके स्कूल मे बढ़िया काम करने पर सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल रिंपी आहलूवालिया ने क्लब के इस कदम को सराहनीय बताया व क्लब की प्रधान किट्टी हांडा व समस्त सदस्यों का तह दिल से धन्यवाद किया। इस मौके पर कविता हांडा,भारतीय सहगल, कामना महाजन, हरजीत कौर मौजूद रहे।

इसी तरह पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती द्वारा संचालित आनंदवाहिनी पठानकोट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सुनीता जंडियाल के नेतृत्व में मॉडल टाउन स्थित सैनी भवन में अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। शाखा अध्यक्ष प्रिंसिपल कमल रंधावा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि समाज में जो भी महिला अग्रणी व बढ़चढ़ कर अपना योगदान दे रही है उन्हें सम्मानित किया जाए। इस दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. वीणा मिश्रा, डा. नैंसी वर्मा, कॉस्मोटोलिजस्ट आरती, सुदर्शन, सीमा मेहनती, पूनम शर्मा को सम्मानित किया गया।

महिलाओं को सम्मानित करते आनंदवाहिनी के पदाधिकारी।

महिला वर्करों को सम्मानित करती प्रधान किट्टी हांडा व मौजूद अन्य सदस्य।
खबरें और भी हैं...