- Hindi News
- National
- Pathankot News 10 Plus Workshop Courses To Be Held In Renuka Temple From 16 To 22 March
रेणुका मंदिर में 16 से 22 मार्च तक कराया जाएगा 10 प्लस वर्कशाॅप कोर्स
श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र की ओर से मिशन रोड स्थित भगवान श्री रेणुका मंदिर में 16 से लेकर 22 मार्च तक सात दिवसीय 10 प्लस वर्कशाॅप कोर्स करवाया जाएगा। प्रवक्ता संजीव महाजन ने बताया कि यह कोर्स सुबह 4 बजे से लेकर 6 बजे तक करवाया जाएगा। यह निशुल्क वर्कशाॅप है जिसमें साधकों को खुशहाल जीवन जीने की कला सिखाई जाएगी। इसकी रजिस्ट्रेशन वालंटियर्स द्वारा विभिन्न पार्को, मंदिरों तथा चौक चौराहों पर जाकर की जा रही है। उन्हांेने अपील की कि इस निशुल्क वर्कशॉप का फायदा उठाएं।