दुकानदारों को बकाया राशि जमा करवाने के लिए 15 माह का समय
जिला व्यापार मंडल पठानकोट का एक शिष्टमंडल प्रधान इन्द्रजीत गुप्ता की अध्यक्षता में समिति मार्केट के दुकानदारों की समस्या को लेकर विधायक अमित विज से मिला। इन्द्रजीत गुप्ता ने दुकानदारों की बकाया राशि को लेकर बीडीओ द्वारा 31 मार्च तक दिए गए समय को बढ़ाने की मांग उठाई।
इन्द्रजीत गुप्ता ने विधायक से कहा कि कम से कम 15 महीने का समय दुकानदारों को अपना बकाया जमा करवाने को मिलना चहिए। इसके साथ ही प्रधान इन्द्रजीत गुप्ता ने दुकानांे की रजिस्ट्रियां करवाने के साथ ही दुकानांे को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को सरल और कम से कम रेट पर करने की मांग को विधायक अमित विज के समक्ष रखा। विधायक विज ने कहा कि दुकानदारों को अपना बकाया राशि जमा करवाने की अवधि 15 महीने कराने की बात कही, वहीं कहा कि ब्लड रिलेशन में दुकान ट्रांसफर करने, या फिर आगे बेचने पर ट्रांसफर करने की प्रक्रिया के साथ ही रजिस्ट्रियां करवाने की अर्थात मालिकाना अधिकार को लेकर भी सरकार सरलता का रवैया अपनाएगी।
इस अवसर पर समिति मार्केट प्रधान नरेन्द्र वालिया व न्यू समिति मार्केट से जतिन्द्र जीतू, युवा नेता अशीष विज, बीडीओ हरप्रीत सिंह, राज कुमार काका, समीर शारदा, रोहित बहल, सुरेन्द्र राही, एमसी पन्ना लाल भाटिया, अजय बागी, दीपक वालिया, समिति मार्केट से अशोक महाजन, भीष्म, राजू, वीर भानु कोहली, अमित, विक्की आदि सदस्यों ने अपनी मौजूदगी
दर्ज करवाई।