- Hindi News
- National
- Pathankot News 18 Women Get Ultrasound Health Department Will Give Private Ultrasound For Rs 250 Per Case
18 महिलाओं ने करवाई अल्ट्रासाउंड, सेहत विभाग देगा प्राइवेट अल्ट्रासाउंड को 250 रुपए प्रति केस
सीएचसी बुंगल बधानी में एसएमओ डा. सुनीता शर्मा के नेतृत्व में जेएसएसके और पीएमएसएमए अधीन गर्भवती महिलाओं की मुफ्त स्कैन करवाने की सुविधा शुरू की गई। पहले दिन डा. महक द्वारा करीब 64 गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप किया गया। इसमें 18 गर्भवती महिलाओं को मनसोत्रा स्कैन सेंटर में बधानी एबुलेंस के जरिए स्कैन करवाने भेजे गए। उन्होंने बताया कि जेएसएसके प्रोग्राम अधीन गर्भवती महिलाओं के खून, पेशाब के सभी टेस्ट, टीकाकरण, अल्ट्रासाउंड, अस्पताल में जनेपा, नार्मल जनेपे दौरान तीन दिन का खाना और बड़ा ऑपरेशन होने और 7 दिनों तक खाना आदि सुविधा बिल्कुल फ्री दी जा रही है। इस दौरान डा. सुनीता ने बताया कि सीएचसी बधानी में प्रधानमंत्री मातृ सुरक्षा अभियान जो कि हर महीने 9 तारीख को मनाया जाता है। इस मौके पर डा. अमनदीप, डा. अनुपमा, बीईई रिंपी, सोमनाथ, ममता, अमनदीप मौजूद रहे।
सीएचसी के लिए गाड़ी रवाना करतीं एसएमओ डा. सुनीता व बीईई रिंपी।