- Hindi News
- National
- Pathankot News 2 Youths On A Bike Broke Into Temple Locks With Intent To Steal Imprisoned In Cctv
बाइक पर आए 2 युवक चोरी के इरादे से मंदिर के ताले तोड़ घुसे, सीसीटीवी में कैद
पठानकोट|बाइक पर आए दो युवक हरियाल स्थित मंदिर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और चोरी के इरादे से मंदिर को खंगालकर दराज को खोलने की कोशिश की। इसका पता तब चला जब मंदिर में सुबह श्रद्घालु माथा टेकने पहुंचे, तो ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा था। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसके मुताबिक एक युवक बाइक स्टार्ट कर बाहर खड़ा रहा और दूसरे युवक ने मंदिर के ताले तोड़े व चोरी के इरादे से अंदर घुसा। सूचना मिलने पर मौके पर मामून पुलिस पहुंची और पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पहचान कर दो युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता हरियाल निवासी राजीव सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह न्यू युवा श्री रामा कृष्णा लीला वेलफेयर क्लब फोकल प्वाइंट हरियाल का प्रधान है। शुक्रवार सुबह उसने देखा तो मंदिर के ताले टूटे थे। आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ शीलू जो कि चोरी करने के इरादे के साथ मंदिर का ताला तोड़कर अंदर गया। मामून कैंट पुलिस ने आरोपी सुनील निवासी हरियाल और एक अज्ञात युवक पर चोरी का मामला दर्ज किया है।