पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News 25 Mm Of Rain In 24 Hours Still Expected To Remain Cloudy

24 घंटे में 25 एमएम बारिश, आज भी बादल छाए रहने के आसार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वीरवार को दूसरे दिन भी जिले में बारिश के चलते मौसम में ठंडक घुल गई है। बीती रात से लेकर दिनभर जिले में 25 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। इससे कल के मुकाबले तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 से गिरकर 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंद्र पाल के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ है जोकि अगले दो दिन तक जारी रह सकता है। इससे पहले बीती रात साढ़े 8 से लेकर तड़के सुबह साढ़े 3 बजे तक जोरदार बारिश का सिलसिला चलता रहा। मौसम विभाग ने इस दौरान जिले में 20 एमएम बारिश रिकार्ड की है। इसके बाद सुबह हल्के बादलों के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन 12 बजे के बाद अचानक काले बादल छाने के साथ ही छिटपुट बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया। बीच बीच में बारिश का रूख कभी तेज भी हुआ और बीच में कई बार सूरज ने भी दर्शन दिए। बारिश के चलते इलाके में ठंडक घुल गई है।

कृषि विभाग की सलाह


बारिश से गेहूं को नुकसान पानी खड़ा न होने दें किसान

दूसरी तरफ खेतीबाड़ी विशेषज्ञों ने बारिश का दौर जारी रहने पर मैदानी इलाके में गेहूं के झाड़ और सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना जताई है। खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. अमरीक सिंह का कहना है कि बारिश का दौर जारी रहने पर लगातार गेहूं की फसल पर नजर रखने की जरूरत है और खेतों में खड़ा बरसाती पानी निकालने की सलाह दी है। जबकि, बारिश कंडी की फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

पूर्वानुमान }वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बारिश और तेज हवाओं का दौर दो दिन तक जारी रहने की संभावना
खबरें और भी हैं...