सिविल में खड़ी एबुलेंस से 25 हजार चोरी
सिविल अस्पताल के प्रांगण में खड़ी सरकारी एबुलेंस से 25 हजार रुपए चोरी हो गए। हैरानी की बात है कि एबुलेंस का न शीशा टूटा और न दरवाजा, ऐसे में चोर एबुलेंस से 25 हजार रुपए कैसे चुरा ले गए? इस पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। स्टाफ के मुताबिक उन्हें तब पता चला जब शनिवार सवेरे पहुंच कर एबुलेंस का लाॅक खोला देखा तो अंदर रखे 25 हजार रुपए चोरी थे। स्टाफ के मुताबिक चोरों ने अस्पताल में नैक्सी सेंटर के दरवाजे के ताले भी तोड़ने की कोशिश की थी। लेकिन उसके ताले नहीं टूटे। बता दें कि सिविल अस्पताल में पुलिस तैनात होने व सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद पिछले डेढ़ महीने में मोबाइल, पर्स चोरी के 10 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें एक भी मामला ट्रेस नहीं हो सका है। एंबुलेंस के ड्राइवर जयदीप कुमार के मुताबिक गाड़ी की मेंटनेंस के लिए एंबुलेंस की अलमारी में 25 हजार रुपए रखे थे, जो किसी ने एबुलेंस से चुरा लिए। उधर, एसएमओ डाॅ. भूपिंद्र सिंह ने कहा कि अस्पताल की एंबुलेंस में हुई चोरी संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया है। वहीं सिविल में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है।