‘आइना सामने रखोगे तो याद आऊंगा’ गजल से बांधा समां
राष्ट्रीय कवि संगम पंजाब इकाई व आदर्श भारतीय महाविद्यालय पठानकोट की ओर से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन काव्य यात्रा का आयोजन एबी कॉलेज पठानकोट में किया गया। इसमें शायर राजेंद्रनाथ रहबर, राष्ट्रीय कवि संगम पंजाब के अध्यक्ष सागर सूद, महासचिव विजेंद्र ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। जबकि मनीष चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। प्रिंसिपल डॉ. विनोद कुमार डोगरा, सांस्कृतिक विभाग इंचार्ज डॉ. मनु शर्मा, डीन सांस्कृतिक विभाग डॉ. सुखविंदर सिंह व संरक्षक बीबी अरोड़ा ने अतिथियों का अभिनंदन किया। विश्व में व्याप्त अराजकता तनाव के संदर्भ में मनु शर्मा ने अपनी गजल तमाम देश करें रश्क देखकर इसको मेरी दुआ है कि भारत महान हो जाए पेश किया। कवि सागर सूद, पटियाला से आए बजिंदर ठाकुर, बीवी अरोड़ा ने कलाम पेश किए। राजेंद्र नाथ रहबर ने अपनी गजल ‘आइना सामने रखोगे तो याद आऊंगा,अपनी जुल्फों को संवारोगे तो याद आऊंगा’, ‘एक दिन भीगे थे बरसात में हम तुम दोनों, अब जो बरसात में भीगोगे तो याद आऊंगा पेश की। तो सारा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने अपनी विश्व प्रसिद्ध रचना तेरे खुशबू में बसे ख़त जलाता कैसे देश की तो सब ने करतल ध्वनि से उनका अभिनंदन किया। डॉ सुखविंदर सिंह ने अमृता प्रीतम की रचना पेश की इसके अलावा बोधराज असर रमन गुप्ता ने भी रचनाएं पेश की। रजिस्ट्रार प्रोफेसर आलोक तुली, प्रोफेसर तरुण, प्रोफेसर सुनीता गुप्ता, मनीष शर्मा, रमन गुप्ता, अक्षय, प्रोफेसर ज्योति कपूर मौजूद थे।
एबी कालेज में आयोजित कवि सम्मेलन में मौजूद राजेंद्र नाथ रहबर, कवि और प्रोफेसर।