कैंप के पहले दिन 40 लोगों ने करवाई जांच
देश भर में रेकी व योगा के द्वारा कैंप लगाकर जरूरतमंदों व असहाय का इलाज करने में जुटे निरोग जीवन संस्था के संचालक संत जगदीश मुनि द्वारा मीरपुर कालोनी स्थित गुरुद्वारा दमदमा साहब में 442वां 15 दिवसीय जांच व इलाज कैंप लगाया गया। जिसका उद्घाटन सरबत खालसा के प्रबंधक गुरदीप सिंह मीरपुरी ने किया। इस दौरान उन्होंने संत जगदीश मुनि को तलवार भेंटकर सम्मानित भी किया। जानकारी देते हुए जगदीश मुनि ने बताया कि यह कैंप 12 से लेकर 25 मार्च तक चलेगा जिसमें लोगों की कमर दर्द, कंधे, घुटने दर्द, माइग्रेन, सिर दर्द, सरवाईकल, पेट दर्दा, आंख, कान, नाक, गला, नाभि, पेशाब संबंधी इत्यादि रोगों का न्यूरो हीलिंग पद्धति से इलाज किया जाएगा। गुरदीप सिंह मीरपुरी ने लगाये गए इस कैंप की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों से संत जगदीश मुनि दीन दुखियों का उपचार करते आ रहे है आज पठानकोट में शुरू किए इस कैंप से रोगियों को बेहद फायदा होगा। शिविर के पहले दिन करनाल, गुरदासपुर, अमृतसर, हिमाचल व जम्मू से रोगी इलाज करवाने पहुंचे थे। प्रथम दिन 40 राेगियाें का इलाज किया। इस मौके पर बैंक मैनेजर मनमोहन सिंह, गुरजीत सिंह, मैनेजर सोहन सिंह, हरमीत सिंह, हरभजन सिंह, जसपाल सिंह, रणजोध सिंह, मंधीर सिंह, सुरेंद्र कौर, बलजीत कौर, सिमरनजीत कौर, कमलजीत कौर, अमृतपाल सिंह व हरिंद्र सिंह भी थे।
न्यूरो हीलिंग कैंप का उद्घाटन कर संत जगदीश मुनि को सम्मानित करत सदस्य।