सरकारी कन्या स्कूल में 75 मरीजों की जांच
सुजानपुर | सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर में एसएमओ डॉक्टर नीरू शर्मा की अध्यक्षता में एनसीडी कैंप लगाया गया। इसमें मेडिकल अफसर डॉक्टर उन्नति राजपूत व उनकी टीम ने डायबिटीज, हाइपरटेंशन और कैंसर संबंधी लोगों को जागरूक किया और 75 मरीजों का चेकअप किया। यहां विमला देवी, गगनदीप, गौरव, गुलाब सिंह, अभिषेक आदि थे।