माधोपुर कुलिया में व्यक्ति से मारपीट
पठानकोट|सुजानपुर के माधोपुर कुलिया में व्यक्ति से गाली-गलौज व मारपीट के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई घायल माधोपुर कुलिया निवासी पवन की शिकायत पर की है। पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बयान दिए कि 15 फरवरी को वह अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर माधोपुर कुलिया आया था। इस दौरान गली में उक्त लोग कुर्सियां लगाकर बैठे थे। उक्त दोनों लोग उसे देखकर गाली-गलौज करने लग पड़े। जब पूछा तो उससे मारपीट की। उधर, सुजानपुर पुलिस ने घायल पवन कुमार की शिकायत पर इंद्रजीत व डोडी राम निवासी माधोपुर कुलिया के खिलाफ 323,325,34 के तहत मामला दर्ज किया है।