- Hindi News
- National
- Pathankot News A Source Of Inspiration For Farmers Who Earn Income In Agriculture From Natural Sources
कुदरती स्त्रोतों से खेती में आमदनी कमाने वाले गौरव बने किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत
पठानकोट | गौरव अत्री एक ऐसे नौजवान किसान हैं, जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद कुदरती स्त्रोतों से खेती कर बढ़िया आमदनी कमा रहे है और यह नौजवान किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने हुए हंै। जानकारी देते हुए खेतीबाड़ी अधिकारी डा. अमरीक सिंह ने बताया कि खेतीबाडी, किसान भलाई विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र की प्रेरणा से गांव झलोआ के नौजवान किसान गौरव अत्री जिन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की और सरकारी नौकरी का इंतजार करने के बजाय कुदरती स्त्रोतों से खेती कर खुद को इतना काबिल बना लिया कि अब खेती कर बढ़िया आमदनी कमा रहे है। जो दूसरे नौजवान किसानों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बने हुए। इस दौरान ब्लाक खेतीबाड़ी अधिकारी डा. अमरीक सिंह ने किसान भलाई टीम के साथ गौरव कुमार अत्री के खेतों का दौरा कर उनकी फसल का जायजा लिया। गौरव के पिता तिलक राज ने बताया कि 2 एकड़ से खेती का काम शुरू किया गया था जो अब 25 एकड़ तक पहुंचा दिया गया है।